फाइल फोटो
नई दिल्ली:
केरल पुलिस की ओर से दावा किया किया गया है कि कुन्नूर जिले का रहने वाला एक शख्स जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करता था सीरिया में मार दिया गया है. इसका नाम अब्दुल मनफ (30) था. जो कि वलपत्निनम का रहने वाला था. पुलिस को उसकी मौत की खबर उस समय पता लगी जब उसके एक साथी ने परिवार को टेलीग्राम मैसेंजर ऐप के जरिए जानकारी दी है.वह भी सीरिया में ही मौजूद है.
इराक के हाविजा कस्बे में जेहादियों ने 45 लोगों की हत्या की
डीसीपी पीपी सदानंदन ने बताया, उसकी मौत की खबर हमें नवंबर में ही पता चल गई थी लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है. अब्दुल मनफ के साथी कय्यूम ने इस बात की जानकारी परिवार को की दी थी. कय्यूम भी इस समय सीरिया में आईएस की तरफ से लड़ रहा है.'
वीडियो : आईएस मॉड्यूल को पकड़ा
अब्दुल मनफ पर 2009 में सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या का भी आरोप है. कुन्नूर जिले से अब तक 15 लोग आईएस में शामिल हो चुके हैं. जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है. जबकि 5 को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया गया है. पुलिस अधिकारी सदानंद ने बताया कि चार लोग अभी सीरिया में मौजूद हैं जो आईएस की ओर से लड़ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IS Recruting