आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
- नीति आयोग की बैठक आज
- नायडू PM मोदी के सामने कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे
- इन मुद्दों में विशेष दर्जा देने की मांग भी शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमरावती:
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू नयी दिल्ली में आज नीति आयोग की बैठक के दौरान राज्य के कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे जिसमें राज्य को ‘ विशेष दर्जा देने ’ से केंद्र के इंकार का मुद्दा भी शामिल है. नीति आयोग के चौथे संचालन परिषद् की बैठक के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को उठाने के लिए पिछले चार दिनों में मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों, शीर्ष नौकरशाहों और सांसदों से व्यापक विचार-विमर्श किया है. राज्य को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर तेदेपा के राजग छोड़ने के बाद पहली बार नायडू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आमने- सामने मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आए 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, PM के सामने उठाएंगे मुद्दा
राजग से तेदेपा के नाता तोड़ने के बाद से नायडू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह की जमकर आलोचना करते रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय और तेदेपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि नायडू इस अवसर का लाभ उठाएंगे और बैठक में राज्य की मांगों के लिए दबाव बनाएंगे.
VIDEO: दिल्ली में संवैधानिक संकट की स्थिति : ममता बनर्जी
गौरतलब है कि सीएम नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के सीएम पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एलजी हाउस में धरना दे रहे अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए एलजी अनिल बैजल से इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से इंकार कर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं