विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

बेंगलुरु : बार में लगी आग से अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत

रात करीब 2.30 बजे एक शख्स ने आग और धुएं को देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई.

बेंगलुरु : बार में लगी आग से अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत
बेंगलुरु : बार के अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है
  • अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत
  • रात 2.30 बजे एक शख्स ने देखी थी आग
  • आग लगने के कारणों का पता नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: रेस्त्रां  और बार में आग लगने की घटनाएं रुकने के नाम नहीं रही हैं. मुंबई  के बाद अब बेंगलुरु के कैलाश बार-रेस्त्रां में आग लगने से 5 लोगों की जान चली गई है. यह बार कुंबारा संगा इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर है. रात करीब 2.30 बजे एक शख्स ने आग और धुएं को देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई. लेकिन अंदर सो रहे इसी बार में काम करने वाले 5 कर्मचारियों की तब तक मौत हो चुकी थी. हालांकि अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं लग पाया है और जांच की जा रही है.

कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : रेस्त्रां मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, घटना के बाद से हैं फरार

जिन लोगों की मौत हुई है उनमें स्वामी (23), प्रसाद (20), मंजूनाथ (45), कीर्ति (24), महेश(35) हैं. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित बार और रेस्ट्रां में आग लगने से 14 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे.

वीडियो : कमला मिल्स हादसे में मोजो बिस्त्रो का मालिक गिरफ्तार

यहां लगी आग की घटना को लेकर हुई जांच में पाया गया है कि चारकोल की वजह से आग लगी थी और सुरक्षा को लेकर कई खामियां थी जिससे लोगों की जान चली गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com