विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव में कौन मारेगा बाजी? कल आएंगे 309 निकायों के परिणाम

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सोमवार को आएंगे. भारी मतदान के बाद जयपुर समेत सभी जिलों में मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है.

राजस्थान निकाय चुनाव में कौन मारेगा बाजी? कल आएंगे 309 निकायों के परिणाम
राजस्थान निकाय चुनाव के कल आएंगे परिणाम
IANS

राजस्थान में निकाय चुनाव के वोटों की गिनती की तैयारी पूरी हो गई है. सोमवार (14 सितंबर) को निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. उधर चुनाव परिणाम से पहले राजनीतिक पार्टियां ने भी कमर कस ली है. खरीद-फरोख्त से बचने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने पार्षद उम्मीदवारों को रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है. कई निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भी बाड़ेबंदी की गई है. अब इंतजार है, कल की सुबह का, जब निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होगी. 

जयपुर में 150 वार्टों के लिए काउंटिंग

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जयपुर में सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी में होगी. इस प्रक्रिया के लिए कुल 15 काउंटिंग रूम और 150 टेबल की व्यवस्था की गई है. गिनती संबंधित विधानसभा क्षेत्रों और वार्ड नंबरों के अनुसार तय कमरों में 1 से 150 तक वार्ड-वार की जाएगी. 

विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्श नगर, हवा महल और आमेर क्षेत्रों में आने वाले वार्डों के लिए व्यवस्था की गई है. इसी तरह अन्य नगर निगम, पालिका और परिषद के वोटों की गिनती की जाएगी. 

दो चरणों में हुए निकाय चुनाव

इस बार राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में बंपर वोटिंग देखने को मिली. दूसरे चरण के चुनाव में 147 शहरी निकायों में शाम छह बजे तक 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ. बालोतरा की धौरीमन्ना नगरपालिका में सबसे अधिक 91.59 प्रतिशत मतदान हुआ. 

इससे पहले, राज्य के 162 नगर निकायों के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था जिसमें कुल 76.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.  राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में चुनाव हुए हैं. इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में निकाय चुनाव नतीजों से पहले सरगर्मी, कांग्रेस-बीजेपी दोनों तरफ बाड़ेबंदी

BJP प्रत्याशियों की 'बाड़ेबंदी' में 2 महीने की बेटी लेकर पहुंची पार्षद उम्मीदवार, बोली- 'पार्टी का आदेश है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Civic Polls, Rajasthan Civic Polls Results, Jaipur Nagar Nigam, Jaipur Nagar Nigam Chunav, Rajasthan Nikay Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com