विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 प्रशिक्षु अधिकारी स्वाइन फ्लू की चपेट में

चिकित्सा विभाग के अनुसार इस साल जनवरी से 19 दिसंबर तक 11 हजार 721 लोगों की जांच में 3 हजार 214 व्यक्ति स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए.

Also Read in
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 प्रशिक्षु अधिकारी स्वाइन फ्लू की चपेट में
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के सात प्रशिक्षु अधिकारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं. उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा के अनुसार हरिशचंद माथुर राजस्थान राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे आरएएस सेवा के चार अधिकारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें : ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, अब तक 52 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले आरएएस सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए थे. उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों का उपचार जारी है. प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावास में मौजूदा समय 284 अधिकारी रह रहे हैं. उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार जयपुर में आरएएस सेवा के चार प्रशिक्षु अधिकारी समेत सत्रह लोग आज स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं, जिनका उपचार जारी है.

VIDEO : जानें, स्वाइन फ्लू होने के तरीके और इससे बचाव के उपाय


चिकित्सा विभाग के अनुसार इस साल जनवरी से 19 दिसंबर तक 11 हजार 721 लोगों की जांच में 3 हजार 214 व्यक्ति स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आलोच्य समय के दौरान 241 स्वाइन फ्लू रोगियों की मौत हो चुकी है.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com