विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2016

बिलासपुर : बच्चों को सुल्तान दिखाने का आदेश देकर फंसे शिक्षा अधिकारी

बिलासपुर : बच्चों को सुल्तान दिखाने का आदेश देकर फंसे शिक्षा अधिकारी
फिल्म सुलतान का एक दृश्य
  • गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने फिल्म को छात्रों के लिए बेहतरीन बताया
  • उन्होंने सभी स्कूल प्राचार्यों को छात्रों को फिल्म दिखाने का आदेश दिया
  • अब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी उनसे जवाब तलब करने की तैयारी में है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को 'सुल्तान' फिल्म दिखाने का निर्देश दिया है और अब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी उनसे जवाब तलब करने की तैयारी में है.

जिले के अधिकारियों ने बताया कि गौरेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल कुजूर ने सभी प्राइमरी, मिडिल तथा हाई स्कूल के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश दिया था कि वे छात्र-छात्राओं को 'सुल्तान' फिल्म दिखा सकते हैं. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को 28 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि वे 29 जुलाई से चार अगस्त के बीच स्कूल के बच्चों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का शो दिखा सकते हैं, जिसकी पूर्व सूचना टॉकीज संचालक को तथा उनके कार्यालय को भी देने के लिए कहा गया है.

कुजूर ने इस फिल्म को विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त फिल्म करार दिया है. यह फिल्म इन दिनों गौरेला के अन्नपूर्णा चित्र मंदिर में दिखाई जा रही है. सिनेमा हॉल के संचालक ने ही बीईओ को रियायती दर पर बच्चों को फिल्म दिखाने का निर्देश देने के लिए प्रस्ताव दिया था. अधिकारियों ने बताया कि इस आदेश की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की गई है.

इस अनोखे आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय ने इस आदेश के प्रति हैरानी जताते हुए कहा है कि बीईओ कुजूर इसके लिए अधिकृत ही नहीं है. उपाध्याय ने फिल्म के समय पर भी आपत्ति जाहिर की है और कहा कि स्कूल समय में फिल्म देखने का आदेश देना पूर्णत: हास्यास्पद है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वे इस मामले में बीईओ से जवाब तलब करेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छत्तीसगढ़, बिलासपुर, सुल्तान, आरएल कुजूर, Chattisgarh, Bilaspur, Sultan, RL Kujur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com