- तरनतारन के एक कॉलेज परिसर में युवक ने लॉ की छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या की
- हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
- मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआं के रूप में हुई है
पंजाब के तरनतारन में के प्राइवेट लॉ कॉलेज में 19 साल की लॉ छात्रा को उसके ही साथ पढ़ने वाले साथी लड़के ने गोली मार दी. जिला तरनतारन के गांव उसमां के निजी लॉ कॉलेज में उस समय सनसनी फैल गई, जब संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नूआं की सहपाठी प्रिंसराज सिंह निवासी मलिया ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज को पुलिस छावनी में बदल दिया. बताया जाता है कि प्रिंसराज सिंह ने एक तरफा प्यार को लेकर उक्त वारदात को अंजाम दिया.
प्रिंसराज सिंह सुबह नौ बजे कालेज में पिस्टल लेकर आया. सहपाठी छात्रा संदीप कौर भी वहां पहुंची तो करीब जाकर ला के छात्र ने संदीप कौर के माथे पर गोली मार दी. मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. गोली की आवाज सुनते ही कालेज में सनसनी फैल गई. छात्र इधर-उधर भागने लगे.
🔴 #BREAKING | तरनतारन के कॉलेज में छात्रा ने छात्रा को मारी गोली#Punjab | @DeoSikta pic.twitter.com/u4YZJPQFO2
— NDTV India (@ndtvindia) February 9, 2026
तरनतारन जिले के विस हलका पट्टी के अंतर्गत आते गांव नौशहरा पन्नूआं निवासी किसान हीरा सिंह की 19 वर्षीय बेटी संदीप कौर की मौत की खबर सुनते ही स्वजन मौके पर पहुंचे व आपा खो बैठे. उधर, युवक प्रिंसराज सिंह ने भी उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिसे इलाज लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं