विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2017

बब्बर खालसा के 4 और आतंकी लुधियाना से गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गिरफ्तार हुए बब्बर खालसा के सात सदस्यों से पूछताछ के बाद इन्हें दबोचा गया है.

Also Read in
बब्बर खालसा के 4 और आतंकी लुधियाना से गिरफ्तार
फाइल फोटो
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना जिले में खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गिरफ्तार हुए बब्बर खालसा के सात सदस्यों से पूछताछ के बाद इन्हें दबोचा गया है. इन सातों सदस्यों के पास से तीन बंदूकें और कुछ गोला-बारूद भी जब्त किया गया है.

यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के दो वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया

लुधियाना पुलिस आयुक्त आर.एन. ढोके ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि समूह ने खालिस्तानी विचारधारा और कट्टरपंथी सिख संगठनों का विरोध करने वालों और इनके खिलाफ लिखने वालों पर हमला करने की योजना बनाई थी.

वीडियो : फिर खाकी हुई  दागदार
गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के तार कथित तौर पर सुरिंदर सिंह बब्बर से जुड़े हैं और इन्हें सुरिंदर सिंह ही धन मुहैया कराता था. ढोके ने कहा कि सुरिंदर सिंह बब्बर संगठन के सदस्यों को पैसा और हथियार मुहैया करा रहा था. वह लंदन में रह रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babbar Khalsa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com