NDTV Khabar

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

Updated: 15 अगस्त, 2015 09:25 AM

पेश हैं दिल में देशभक्ति की भावना जगाने वाले 10 गीत

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

भारतीय सिनेमा ने अपने गीतों और फिल्मों के जरिए हमेशा देशभक्ति की भावना को आवाज दी है। हम सभी को लता मंगेशकर का 'ऐ मेरे वतन के लोगों' याद है और शायद ही कोई हो जिसकी आंखें यह गीत सुनकर नम न हुई हों। इसकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए हमने इस गीत को इस सूची में नहीं रखा है। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे गीत जो देश, इसकी खूबसूरती, इसके लिए लड़ने वालों सैनिकों, शहीदों और इसकी विविधता में एकता की भावना का गुणगान करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

कर चले हम फिदा: धर्मेंद्र और प्रिया राजवंश की फिल्म हकीकत (1964) का यह गाना भारत-चीन युद्ध के दौरान हमारे सैनिकों की शहादत, बहादुरी और दर्द को याद करता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

मां तुझे सलाम: ए आर रहमान के इस गीत ने नई पीढ़ी को नया एंथेम दिया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

ऐ वतन ऐ वतन: फिल्म शहीद (1965) भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। मनोज कुमार की इस फिल्म का यह गाना वर्षों बाद भी लोकप्रिय है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

मेरे देश की धरती: मनोज कुमार की फिल्म उपकार (1967) का यह गीत देश की राष्ट्रीय अस्मिता का हिस्सा बन गया। इस गीत ने लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' के नारे को लोगों के दिलों तक पहुंचाया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

मेरा रंग दे बसंती चोला: अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह(2002) का यह गाना इस गीत के कई अवतारों में से एक है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

ऐ मेरे प्यारे वतन: फिल्म काबुलीवाला (1961) का यह गीत देश के लिए प्यार और अपनों से दूरी के दर्द को बेहद शानदार तरीके से पेश करता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

वंदे मातरम: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ का यह गीत वर्षों से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाता रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

ये देश है वीर जवानों का: फिल्म नया दौर (1957) का यह गाना बेहद जोशीला है और आज भी देशभक्ति के मौके पर ही नहीं अधिकतर शादियों में भी बजता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के 10 सदाबहार गीत

यहां डाल-डाल पर सोने की: साल 1965 की फिल्म सिकंदर-ए-आजम का यह गीत भारत के गौवरपूर्ण इतिहास की याद दिलाता है।

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com