विज्ञापन

जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे, बेसमेंट से बचाई 8 जानें... मालवीय नगर आग की दिल दहला देने वाली तस्‍वीरें

दिल्‍ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्‍तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्‍यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

  • दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई.
  • पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य आपातकालीन टीमों ने मिलकर 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया.
  • फायरब्रिगेड डिपार्टमेंट के अनुसार, आज सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित 'फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटल' में आग लगने की सूचना मिली थी.
  • आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने तथा राहत कार्य शुरू किया.
  • आग लगने के बाद स्‍थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे. कई लोगों को पुलिस और दमकल विभाग की टीम आने से पहले स्‍थानीय लोगों ने बचाया.
  • मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर लोग पश्चिम एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी हैं.
  • बेसमेंट से आग इतनी तेजी से ऊपर की मंजिल तक पहुंची कि लोगों को सीढि़यों से नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला. होटल के चारों ओर सिर्फ काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था.
  • कई लोग इस आग की चपेट में आए हैं, जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. इस घटना में 30 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं.
  • रेस्‍तरां में जब आग लगी, तब शेफ केसर सिंह वहीं मौजूद थे. केसर सिंह ने बताया कि वह बेसमेंट से बाहर निकले, तो आग काफी फैल चुकी थी. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में एक इलेक्ट्रिक चूल्हा था. जैसे ही इसे चालू किया गया वैसे ही एक धमाका हुआ.
  • जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे, बेसमेंट से बचाई 8 जानें... मालवीय नगर आग की दिल दहला देने वाली तस्‍वीरें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com