होमफोटोजान बचाने को बिल्डिंग से कूदे, बेसमेंट से बचाई 8 जानें... मालवीय नगर आग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे, बेसमेंट से बचाई 8 जानें... मालवीय नगर आग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.
बेसमेंट से आग इतनी तेजी से ऊपर की मंजिल तक पहुंची कि लोगों को सीढि़यों से नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला. होटल के चारों ओर सिर्फ काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था.
रेस्तरां में जब आग लगी, तब शेफ केसर सिंह वहीं मौजूद थे. केसर सिंह ने बताया कि वह बेसमेंट से बाहर निकले, तो आग काफी फैल चुकी थी. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में एक इलेक्ट्रिक चूल्हा था. जैसे ही इसे चालू किया गया वैसे ही एक धमाका हुआ.