सबसे ज्यादा मनोरंजन के लिए सलमान ख़ान और दीपिका पादुकोण ने अवार्ड जीते

सबसे ज्यादा मनोरंजन के लिए सलमान ख़ान और दीपिका पादुकोण ने अवार्ड जीते

मुंबई:

नए साल के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और बॉलीवुड में अवार्ड का मौसम शुरू हो चुका है। 2016 के सबसे पहले फिल्म अवार्ड्स में सलमान खान और दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा छाए रहे।

बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में सलमान और दीपिका को साल के सबसे ज्यादा मनोरंजक अभिनेता और अभिनेत्री का सम्मान दिया गया। मुंबई में सितारों से सजी रात जहाँ 2015 के सिनेमा से जुड़ी अलग अलग श्रेणियों में कलाकारों और तकनीशियनों को अवार्ड दिए गए।


फिल्म 'पीकू' के लिए दीपिका पादुकोण और सलमान खान को फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए सबसे ज्यादा मनोरंजक स्टार का अवार्ड मिला।
 

वहीं अमिताभ बच्चन को पीकू में उनके शानदार रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रामेटिक अभिनेता का अवार्ड मिला। सलमान को सोशल फिल्म की श्रेणी में 'बजरंगी भाईजान' के लिए अवार्ड मिला और इसी श्रेणी में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को दम लगाके हईशा के लिए अवार्ड मिला।


उधर रणवीर सिंह को रोमांटिक रोल में सबसे मनोरंजक अभिनेता का अवार्ड मिला और फिल्म का नाम है 'दिल धड़कने दो।'प्रेम रतन धन पायो ने सोनम कपूर को उनका पहला रोमांटिक रोल में सबसे मनोरंजक अभिनेत्री का सम्मान दिलवाया। थ्रिलर फिल्म की श्रेणी में वरुण धवन को बदलापुर और टिस्का चोपड़ा को रहस्य के लिए अवार्ड मिला। 'बदलापुर' ने सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्म का अवार्ड जीता और 'तनु वेड्स मनु 2' ने कॉमेडी फिल्म का अवार्ड जीता। इसी फिल्म में अपने कॉमिक रोल के लिए दीपक डोबरियाल ने भी अवार्ड हासिल किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com