विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2016

सुशील कुमार मोदी ने तीन तलाक पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से रुख साफ करने को कहा

सुशील कुमार मोदी ने तीन तलाक पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से रुख साफ करने को कहा
सशील कुूमार मोदी (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में विपक्षी भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तीन तलाक पर जदयू का रुख साफ करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पर केंद्र सरकार की ओर से दी गई दलील का समर्थन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कुमार से कहा कि वह साफ करें कि क्या वह ‘विषय पर मुस्लिम महिलाओं के हितों’ का समर्थन करते हैं.

उन्होंने कहा कि जदयू तीन तलाक के पक्ष में है या नहीं इस पर नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और रविवार से राजगीर में शुरू हो रहे पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद् में अपनी पार्टी का रुख साफ करना चाहिए. मोदी अपने सरकारी आवास में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक को दूसरे तथा अंतिम दिन संबोधित कर रहे थे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने कहा कि जदयू और राजद को इस मुद्दे पर अपना रूख साफ करना चाहिए. यादव ने कहा कि पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों ने तीन तलाक के चलन का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह (तीन तलाक को खत्म करने की) मांग मुस्लिम महिलाओं की है जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुशील कुमार मोदी, तीन तलाक, नीतीश कुमार, मुस्लिम महिलाएं, Sushil Kumar Modi, Triple Talaq, Nitish Kumar, Muslim Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com