विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2016

बिहार : एक निर्माणाधीन भवन से पुलिस ने बम और यूरेनियम के पैकेट बरामद किए

बिहार : एक निर्माणाधीन भवन से पुलिस ने बम और यूरेनियम के पैकेट बरामद किए
अररिया: बिहार के अररिया जिले में  एक निर्माणाधीन भवन से शुक्रवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक दल ने तीन बम और यूरेनियम के कुछ पैकेट के अलावा कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस भवन के बारे में गांववालों ने सूचना दी थी। इसी के आधार पर किरकिचिया पंचायत के सामुदायिक भवन के सामने बन रहे कबीर मठ के सत्संग भवन से पुलिस ने तीन बम, यूरेनियम के कुछ पैकेट तथा कई संदिग्ध सामान बरामद किए।

फारबिसगंज के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार  इस निर्माणाधीन भवन में कुछ संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि अररिया बिहार-नेपाल की सीमा के करीब वाला क्षेत्र है और गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, अररिया, भारत-नेपाल सीमा, यूरेनियम, Bihar, India-Nepal, Arariya, Uranium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com