विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2017

पटना नौका हादसा : रातभर के लिए रोका गया बचाव अभियान

पटना नौका हादसा : रातभर के लिए रोका गया बचाव अभियान
  • पटना हादसा के बाद शुरू हुआ बचाव अभियान रात भर के लिए रोका गया
  • अंधेरे के चलते अभियान को रोका गया था
  • सबलपुर दियारा में शनिवार को यह नाव गंगा नदी में 40 लोगों को ले जा रही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: पटना में हुई नौका दुर्घटना के लिए बचाव अभियान रातभर के लिए रोक दिया गया है और वह रविवार सुबह बहाल होगा. पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बचाव अभियान अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया गया. वह सुबह बहाल होगा.’

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी रातभर इस इलाके पर नजर रखेंगे और रविवार सुबह गोताखोर हादसे के शिकार लोगों की खोज शुरू करेंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जान पड़ता है कि बीच पानी में नौका अधिक लोगों के सवार होने की वजह से या अन्य देशी नौका की टक्कर से डूब गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक 24 लोगों की जान चली गयी. यह हादसा दूसरी तरफ से सबलपुर दियरा से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ. उस तरफ सारण जिले का सोनपुर है. अग्रवाल ने बताया कि यह बात सामने आयी है कि ये लोग सारण जिले में सबलपुर दियारा इलाके के समीप एक अनधिकृत डिजनीलैंड मेले में गए थे और पटना वापस आने के लिए देशी नौके पर सवार हो गए. इस नौका पर करीब 40 लोग सवार थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाव हादसा, नौका दुर्घटना, पटना, सबलपुर दियारा, गंगा नदी, बचाव कार्य, Boat Accident, Boat Capsizes, Patna, Ganga River, Rescue Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com