सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के वैशाली जिले के महुआ निवासी हवलदार राजीव कुमार राय के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने हवलदार राजीव कुमार राय की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा.
उन्होंने ईश्वर से इस वीर सपूत के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा बिहार शहीद के परिवार के साथ है. उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. 157 एलटी एडी रेजिमेंट (कंपनी) के दिवंगत हवलदार राजीव कुमार राय के पुत्र ने उनके पैतृक गांव में उन्हें मुखाग्नि दी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं