विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2016

सीएम नीतीश कुमार ने बैद्यनाथ धाम में की बिहार के लिए शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना

सीएम नीतीश कुमार ने बैद्यनाथ धाम में की बिहार के लिए शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यानाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना बिहार के सीएम नीतीश कुमार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यानाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा बिहार की तरक्की की कामना की. कुमार सुबह देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने के बाद वहां द्वादश ज्योतिर्लिग के दर्शन किए तथा कामना लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई. बाबा बैद्यानाथ से मुख्यमंत्री ने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं तरक्की की कामना की. उनके साथ बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, सांसद हरिवंश, धोरैया विधायक मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीएम, नीतीश कुमार, बैद्यनाथ धाम, पूजा, बिहार न्यूज, CM, Nitish Kumar, Baidyanath Dham, Prayer, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com