विज्ञापन

फ्रांस को मिला नया कोच, जानें कौन है वो दिग्गज जिसने ली डिडिएर डेसचैम्प्स की जगह

फ्रांस के ही पूर्व महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को फ्रांस के नेशनल टीम का अगला मुख्य कोच बनाया गया है.

फ्रांस को मिला नया कोच, जानें कौन है वो दिग्गज जिसने ली डिडिएर डेसचैम्प्स की जगह
जिनेदीन जिदान

फुटबॉल के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. फ्रांस को अपना नया कोच मिल गया है. यह दिग्गज कोच कोई और नहीं बल्कि फ्रांस के ही पूर्व महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान (Zinedine Zidane) हैं. जिदान पूर्व हेड कोच डिडिएर डेसचैम्प्स (Didier Deschamps) की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फ्रांस फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष फिलिपे दियालो (Philippe Diallo) ने मंगलवार यानी की आज एफएफएफ के मुख्यालय से इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया है कि जिदान के साथ चार साल का अनुबंध किया गया है. 

फ्रांस की टीम का कोच बनकर खुश हैं जिदान

जिनेदीन जिदान फ्रांस की नेशनल फुटबॉल टीम का कोच बनकर खुश हैं. उन्होंने अहम पद मिलने के बाद कहा, 'मैंने हमेशा कहा है. फ्रांस की राष्ट्रीय टीम से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है. इसलिए फ्रांसीसी राष्ट्रीय टीम का प्रबंधक बनना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है.'

उन्होंने कहा, 'यह एक जिम्मेदारी है. फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष फिलिपे दियालो, कार्यकारी समिति और फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ को मुझपर विश्वास करने के लिए धन्यवाद.'

जिदान ने कहा, 'मेरे लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है. पिछले पांच सालों में मैं जब कोचिंग नहीं दे रहा था. उस दौरान भी मेरे पास एक क्लब का प्रस्ताव था. जिसे मैंने केवल फ्रांस के लिए ठुकरा दिया. मैं सिर्फ फ्रांस का कोच बनना चाहता था.'

फिलिपे दियालो का बयान 

वहीं जिनेदीन जिदान को फ्रांस की राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करते हुए फिलिपे दियालो ने कहा, 'यह काफी असाधारण पल है. उस व्यक्ति के लिए जो मेरे बगल में बैठा हुआ है. जिदान फ्रेंच फुटबॉल टीम के लीजैंड रहे हैं. वह कई सालों से कह रहे थे कि उनका एक सपना फ्रांस की टीम का बागडोर संभालना है.'

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद डिडिएर डेसचैम्प्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से फ्रांस के मुख्य कोच को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी. मगर जिदान के मुख्य कोच बनने के साथ ही यह बहस भी समाप्त हो चुका है. 

यह भी पढ़ें- अनाहत सिंह ने लिया ओलिंपिक खेलों के लिए बड़ा फैसला, जूनियर स्कवॉश विश्व चैंपियन ने किया अगले कदम का खुलासा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com