विज्ञापन

कौन हैं आनंद सिंह? जिन्होंने चीन में भारतीय झंडा किया बुलंद, एशियाई अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

देश के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी आनंद सिंह ने कमाल कर दिया है. उन्होंने चीन के ओर्डोस में आयोजित पहली एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए देश का झंडा बुलंद कर दिया है.

कौन हैं आनंद सिंह? जिन्होंने चीन में भारतीय झंडा किया बुलंद, एशियाई अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी आनंद सिंह

देश के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी आनंद सिंह (Anand Singh) ने कमाल कर दिया है. उन्होंने चीन के ओर्डोस में आयोजित पहली एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए देश का झंडा बुलंद कर दिया है. मुकाबले के दौरान होनहार खिलाड़ी ने 80.57 मीटर दूर भाला फेंकते हुए मेडल पर कब्जा जमाया. यह उनके करियर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. 80 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए 80 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले वह विशेष भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में भी शामिल हो गए हैं. 

कौन हैं भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी आनंद सिंह? 

आनंद सिंह देश के उभरते हुए युवा भाला फेंक खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में भारत प्रतिनिधित्व करते हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक उनका जन्म तीन मार्च साल 2004 में उत्तर प्रदेश में हुआ था. चीन में जारी एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 77.68 मीटर का था. मगर उन्होंने अपने प्रदर्शन में अब सुधार किया है. 

आनंद सिंह के संघर्ष की कहानी 

आनंद सिंह का शुरुआती करियर काफी संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने लंबे समय तक जूनियर और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और खुद को निखारते रहे. जारी साल में वे राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. जिसमें अब जाकर उन्हें सफलता हाथ लगी है.

देश के लिए क्यों हैं खास? 

नीरज चोपड़ा के बाद देश के कई युवा प्रतिभाओं ने हाल के दिनों में मजबूती के साथ भाला फेंक प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज कराई है. जिसमें आनंद सिंह का नाम भी शामिल है.  लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. 80 मीटर दूर भाला फेंक उन्होंने अपनी उपयोगिता भी साबित कर दी है. 

यह भी पढ़ें- कभी आर्सेनल से बाहर कर दिए गए थे केन, आज बन गए इंग्लैंड की सबसे पड़ी उम्मीद, संघर्ष की कहानी रुला देगी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com