विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2021

Tokyo Paralympics: भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल सेमीफाइऩल में पहुंचीं, मेडल किया पक्का

Tokyo Paralympics 2020: भारतीय पैडलर भावना पटेल  महिला एकल वर्ग 4 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. भावना ने क्वार्टर फाइनल में सर्विया की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है

Tokyo Paralympics: भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल सेमीफाइऩल में पहुंचीं, मेडल किया पक्का
Tokyo Paralympics: भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना बेन पटेल ने रचा इतिहास

Tokyo Paralympics 2020: भारतीय पैडलर भाविना पटेल (Paddler Bhavina Patel) महिला एकल वर्ग 4 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. भाविना ने क्वार्टर फाइनल में सर्विया की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं.. क्वार्टर फाइनल में भाविना ने सीधे सेटों में बोरिस्लावा रैंकोविक पेरिक को 3-0 से  हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बता दें कि बोरिस्लावा रैंकोविक पेरिक ने रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. पैरालंपिक में टेबल टेनिस कैटेगिरी के सेमीफाइऩल में पहुंचने वाली भाविना पटेल पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं. सेमीफाइनल में पहुंचकर भाविना ने ब्रॉन्ज मेडल पक्का जरूर कर लिया है.

भाविना पटेल ने गत चैंपियन बोरिसलावा पेरीक-रैंकोविक को सीधे सेटों में 11-5, 11-6, 11-7 से केवल 18 मिनट में हरा दिया. इससे पहले शुक्रवार को भाविना ने ब्राजील के जॉयस डी ओलिविएरा पर 3-0 की शानदार जीत के बाद टोक्यो पैरालिंपिक के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. भाविना ने जॉयस को सीधे तीन सेटों में 3-0 (12-10, 13-11, 11-6) से हराकर खेल जीत लिया और अगले दौर में प्रवेश करने में सफलता पाई थी. 

सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की झांग मियाओ से होगा लेकिन अंतिम चार में पहुंचते ही उनका पदक पक्का हो गया। तोक्यो पैरालंपिक टेबल टेनिस में कांस्य पदक प्ले-ऑफ मुकाबला नहीं होगा और सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलेगा. भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘ यह निश्चित है कि हम उन्हें एक पदक जीतते हुए देखेंगे. कल सुबह के मैच (सेमीफाइनल) से यह तय होगा कि वह किस रंग का पदक जीतेगी.

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) की संचालन समिति ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था जिस में सभी पदक स्पर्धाओं में तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ को हटाने और हारने वाले दोनों सेमीफाइनलिस्ट को कांस्य पदक देने की मांग की गयी थी. वह इससे पहले दिन में पैरालम्पिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थी.उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा पर  12-10, 13-11, 11- 6 से जीत दर्ज की.

उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद कहा ,‘‘ मैं भारत के लोगों के समर्थन के कारण अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत सकी. कृपया मेरा समर्थन करते रहें ताकि मैं अपना सेमीफाइनल मैच भी जीत सकूं. इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गयी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com