रुतुजा पिसाल के चार और दीपिका सोरेंग के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11-0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड के लिये एकमात्र गोल दूसरे मिनट में ओरिवा हेपी ने किया. भारत के लिये दीपिका ने इसके 15 सेकंड के भीतर बराबरी का गोल दागा.
From defence to attack in the blink of an eye! @TheHockeyIndia smash 11 past New Zealand after trailing 1-0 in the opening minute, to run out 11-1 winners and qualify for the semifinal of the FIH #Hockey5s World Cup!
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 26, 2024
Watch all the games LIVE on https://t.co/igjqkvzwmV. pic.twitter.com/uEUInX4dTb
यह भी पढ़ें:
रुतुजा ने नौवे मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई. इसके बाद मुमताज खान ने 10वें और 11वें मिनट में गोल किये. भारत का गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा और मरियाना कुजूर ने 13वें और 14वें मिनट में दो गोल करके भारत को 6-1 से बढत दिलाई
रुतुजा (22वां मिनट ) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा. रुतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये. वहीं, दीपिका ने 29वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की. भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं