विज्ञापन

CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला पांचवां पदक

बिंदियारानी देवी ने महिलाओं की 58किलो कैटेगरी का ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला पांचवां पदक
CWG 2026: Bindyarani Devi won bronze medal women 58kg category

अनुभवी भारतीय भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने अच्छी चुनौती दी लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो नाकाम प्रयासों के कारण उन्हें ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 58 किलो वर्ग में कांस्य पदक से संजोष करना पड़ा. बिंदियारानी ने स्नैच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 112 समेत कुल 199 किलो वजन उठाया.

उन्होंने स्नैच में 83 किलो से शुरूआत की और दूसरे प्रयास में 85 किलो उठाने के बाद तीसरे प्रयास में 87 किलो वजन उठाया. क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 110 किलो वजन उठाया जो रिव्यू के बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि मूवमेंट के दौरान उनके हाथ मुड़ गए थे. दूसरे प्रयास में उन्होंने 112 किलो वजन उठाया लेकिन 116 किलो का तीसरा प्रयास नाकाम रहा.

कांस्य पदक के लिये उनका मुकाबला इंग्लैंड की एलिजा प्राट से था जो 196 किलो वजन उठाकर चौथे स्थान पर रही. विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता नाइजीरिया की राफियातू फोलाशेड ने 229 किलो वजन उठाकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि कनाडा की अन सोफी को रजत पदक मिला जिन्होंने 215 किलो वजन उठाया.

बिंदियारानी ने 2022 में बर्मिंघम खेलों में रजत पदक जीता था और पिछले साल अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रही. भारत का भारोत्तोलन में यह पांचवां और खेलों में छठा पदक है.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: हर लिफ्ट पर टूटे रिकॉर्ड, ऐसे वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत को दिलाया पांचवां मेडल

यह भी पढ़ें: CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने दिलाया भारत को तीसरा सिल्वर, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, खेल मंत्री ने दी बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com