CWG 2022, DAY 7: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमवेल्थ खेलों के सातवें दिन हॉकी में भारत और वेल्स के बीच क्वार्टर फाइनल में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराकर समीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इससे पहले बॉक्सिंग में भारत के सागर ने भी 92 किग्रा कैटेगिरी में सेमीफाइनल में जगह बना ली है.पुरुष वर्ग में ही पुरुष वर्ग में ही सागर अहलावत ने भी भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया. उन्होंने 92 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेशल्स के केडी इवांस को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. इससे पहले अमिल पंघाल औऱ लेनन मुलिगन के बीच पुरुषों का 48kg-51kg से अधिक (फ्लाईवेट) मुकाबले में अमित ने मुकाबले में जीत हासिल कर ली है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महिला वर्ग में भी 60 किग्रा भार वर्ग में जैस्मीन ने अंतिम चार में प्रवेश किया.
इससे पहले हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं जबकि शटलर पीवी सिंधु ने भी बड़ी आसानी से प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. किदांबी श्रीकांत ने भी युगांडा के डेनियल वनागलिया को बड़ी ही आसानी से 21-9, 21-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन में तेजस्वनी शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद के फाइनल में कांस्य पदक जीता था, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने अंतिम पूल ए गेम में कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दूसरी ओर, पुरुष हॉकी टीम ने भी पुरुषों के पूल बी में कनाडा को 8-0 से हराया. बॉक्सर नीतू घंघास ने भी भारत को कम से कम कांस्य पदक का आश्वासन दिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में बारबाडोस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.
इससे पहले तूलिका मान ने भारत को जूडो में सिल्वर मेडल दिलाया, ये भारत का 16वां मेडल था इतना ही नहीं बॉक्सिंग में भारत ने दो मेडल और पक्के कर लिए हैं. निकहत जरीन ने महिलाओं की लाइट फ्लाई वेट बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया. इससे पहले भारत के सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 11-6, 11-1, 11-4 से हराकर कांस्य पदक जीता था.
यहां देखिए कॉमनवेल्थ खेलों के सातवें दिन की LIVE UPDATE.
Day 7️⃣ at CWG @birminghamcg22
— SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2022
Take a ???? at #B2022 events scheduled for 4th August
Catch #TeamIndia???????? in action on @ddsportschannel & @SonySportsNetwk and don't forget to send in your #Cheer4India messages below#IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/MYra5qv81r