रजी रहीम की हैट्रिक के दम पर मलेशिया ने जकार्ता में एशिया कप हॉकी (Asia Cup Hockey) टूर्नामेंट के 'सुपर 4' के मुकाबले (India vs Malaysia) में भारत को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया. रहीम ने 12वें, 21वें और 56वें मिनट में तीन गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे. भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद विष्णुकांत सिंह (32वां मिनट), एस वी सुनील (53वां मिनट) और नीलम संजीप सेस (55वां मिनट) के गोलों के दम पर वापसी की. वहीं, सुपर 4 स्टेज के दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने जापान को 3-1 से हराया.
यह भी पढ़ें: IPL 2022 Final: फाइनल में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, आमिर खान-अक्षय कुमार पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार- Video
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस मैच में मलेशिया ने अच्छी शुरुआत करके भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाए रखा. भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने छठे मिनट में मोहम्मद हसन की रिवर्स हिट पर शर्तिया गोल बचाया. मलेशिया को मिला पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गया. पहले क्वार्टर में मलेशिया ने भारतीय गोल पर लगातार हमले बोले. मलेशिया को 12वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार रहीम ने करकेरा को छकाकर गोल कर दिया.
India played admirably but tied against Malaysia in today's Hero Asia Cup 2022 match being played in Jakarta, Indonesia.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) May 29, 2022
IND 3:3 MAS#IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #MatchDay #INDvsMAS @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/zNqVq0q3tt
दूसरे क्वार्टर में भारत ने कई मौके बनाए लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मलेशिया ने 21वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर बनाया और रहीम ने बढ़त दुगुनी कर दी. दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने जवाबी हमले बोले और विष्णु कांत ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड के जरिए गोल करके अंतर कम किया.
तीसरे क्वार्टर में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका. फिर 49वें मिनट में भारत ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन दीपसन टिर्की गोल नहीं कर पाए. पवन राजभर ने मिडफील्ड में सक्रिय भूमिका निभाकर भारत के बराबरी के गोल की नींव रखी जो एस वी सुनील ने किया. भारत ने दो मिनट बाद सेस के गोल पर बढत बना ली लेकिन यह ज्यादा देर कायम नहीं रही और एक मिनट बाद रहीम ने मलेशिया के लिए बराबरी का गोल किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2022 Final: आईपीएल फाइनल से पहले बना 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड', लॉन्च की दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी
इससे पहले भारत ने शनिवार को जापान को 2-1 से हराया था. कोरिया ने मलेशिया से 2-2 से ड्रॉ खेला था. सुपर 4 अंकतालिका में दक्षिण कोरिया प्लस दो के गोल अंतर से टॉप पर है जबकि भारत प्लस एक के गोल अंतर से दूसरे स्थान पर है. जापान फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. वहीं मलेशिया का गोल अंतर 0 है और जापान को बड़े अंतर से हराकर वह फाइनल में पहुंच सकता है बशर्ते भारत और दक्षिण कोरिया का मैच ड्रॉ रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं