- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है
- याचिका में मुख्यमंत्री के ‘मियां मुस्लिम’ बयान और वायरल वीडियो को साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया गया है
- वीडियो में मुख्यमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है, जो विवादित है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 16 फरवरी के दिन सुनवाई करने जा रहा है. यह याचिका CPI नेता एनी राजा की ओर से दायर की गई है. अब इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी है.
‘मियां मुस्लिम' बयान और वायरल वीडियो का हवाला
याचिका में हिमंत बिस्वा सरमा के ‘मियां मुस्लिम' बयान और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का हवाला दिया गया है, जिसमें असम के मुख्यमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया था और इसे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें : Himanta vs Owaisi: सियासत के दो बड़े चेहरे, पर पढ़ाई-लिखाई में कौन है किस पर भारी? जानें इनकी डिग्री
आपत्तिजनक बयानों को लेकर दूसरी याचिका पर भी सुनवाई
इसी से जुड़ा एक अन्य मामला भी सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध है. देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा.
ये भी पढ़ें : असम चुनाव से पहले नया विवाद: CM सरमा का 'प्वाइंट ब्लैंक शॉट', वीडियो और राजनीतिक हंगामा
पूर्व नौकरशाहों और शिक्षाविदों की याचिका में गाइडलाइन बनाने की मांग
यह दूसरी याचिका पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों, शिक्षाविदों और सिविल सोसायटी के सदस्यों द्वारा दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि संवैधानिक और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भड़काऊ और समुदाय-विशेष को निशाना बनाने वाले बयानों से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट गाइडलाइंस तैयार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं