Himanta and Owaisi Digree Details : भारतीय राजनीति में जब भी तीखी बयानबाजी की बात आती है, तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नाम टॉप पर रहते हैं. ये दोनों नेता सोशल मीडिया और रैलियों में अक्सर एक-दूसरे के सामने होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जनता के बीच अपनी बातों का लोहा मनवाने वाले ये दोनों दिग्गज कितने पढ़े-लिखे हैं? अगर नहीं, तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम सेइन दोनों नेताओं की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे...
यह भी पढ़ें- क्या आपने देखी NCERT की नई तैयारी? कक्षा 9 की सोशल साइंस में अब सिर्फ इतिहास नहीं, 'हिंदुस्तानी हुनर' की होगी पढ़ाई
डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा एजुकेशननल क्वालिफिकेशन - Dr. Himanta Biswa Sharma Educational Qualification
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा सिर्फ राजनीति के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे हैं. शुरुआती शिक्षा की बात करें तो उन्होंने गुवाहाटी के कामरूप एकेडमी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की. इसके बाद आगे की पढ़ाई कॉटन कॉलेज (अब कॉटन विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है ), गुवाहाटी से की. जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान (Political Science) में BA (1990) और MA (1992) की डिग्री हासिल की. यहां पर 1988-89, 1989-90 और 1991-1992 में तीन बार कॉटन कॉलेज छात्र संघ के महासचिव भी चुने गए. आपको बता दें कि शर्मा कॉटन विश्वविद्यालय से असम के सातवें मुख्यमंत्री हैं. राजनीति में बीए और एमए करने के बाद हेमंत बिस्वा ने बीआरएम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से LLB की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद 1995 में सालिसिटर बन गए.
इतना ही नहीं हिमंता बिस्वा शर्मा के पास डॉक्टरेट की भी डिग्री है. क्योंकि उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से Ph.D. की डिग्री हासिल की है. यानी वे एकेडमिक तौर पर हाईली क्वालिफाइड नेता हैं.
असदुद्दीन ओवैसी एजुकेशननल क्वालिफिकेशन - Asaduddin Owaisi Educational Qualification
अब आते हैं AIMIM प्रमुख और 5 बार से अधिक हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर. इन्हें लंदन रिटर्न 'बैरिस्टर' भी लोग कहते हैं. ओवैसी के पास भी डिग्रियों की लंबी फेहरिस्त है. ओवैसी की स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज (यह उस्मानिया यूनिवर्सिटी से संबद्ध है) से Bachelor of Arts (BA) की पढ़ाई पूरी की. बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद वे कानून की हायर एजुकेशन के लिए लंदन चले गए. जहां, उन्होंने लंदन के चार प्रतिष्ठित कानूनी संस्थानों में से एक Lincoln's Inn से वकालत की पढ़ाई पूरी की.
आपको बता दें कि भारत में बैरिस्टर की डिग्री को कानून की एक हायर प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन माना जाता है. राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक वकील (एडवोकेट) के रूप में अपना करियर शुरू किया था. ओवैसी अक्सर संसद में चर्चाओं के दौरान अपनी कानूनी समझ का परिचय देते रहते हैं.
अब आते हैं कि दोनों में एक बात है कॉमन
दोनों को है कानून की अच्छी समझ
दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही नेता कानून की अच्छी समझ रखते हैं. जहाँ हिमंता बिस्वा शर्मा ने भारत से ही पीएचडी और लॉ की पढ़ाई की है, वहीं ओवैसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वकालत सीखी है. यही वजह है कि जब ये दोनों संविधान या नियमों की बात करते हैं, तो उनकी बातों में वजन नजर आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं