विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

नोएडा के जेवर इलाके से 12 हजार रुपये का इनामी कुख्यात बावरिया गिरफ्तार

बावरिया पर उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान में लूटपाट के कई मामले चल रहे हैं.

नोएडा के जेवर इलाके से 12 हजार रुपये का इनामी कुख्यात बावरिया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा: नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के पास बीते 24 मई को हुई लूटपाट, सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में पश्चिमी उप्र एसटीएफ ने 12000 रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश अनिल बावरिया को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 1 इनोवा कार,तमंचा आदि बरामद किया है. बावरिया पर उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान में लूटपाट के कई मामले चल रहे हैं.

पढ़ें- नोएडा प्राधिकरण जल्द ही पांच एकड़ से ज्यादा के भूखण्डों की योजना करेगा पेश

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि 24 मई की रात को थाना जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के पास सड़क पर साइकिल का एक्सल फेंककर बावरिया गैंग ने एक परिवार की कार रोक ली थी.

पढ़ें- नोएडा में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था सट्टे का अड्डा, 31 लोग गिरफ्तार

बदमाशों ने परिवार की चार महिलाओं के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. बदमाश मौके से नगदी जेवरात आदि लूट गए थे.

वीडियो- नोएडा के दो कॉल सेंटरों पर एटीएफ का छापा

एसपी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले अनिल बावरिया की गिरफ्तारी पर आईजी जोन मेरठ की तरफ से 12000 रुपये का इनाम घोषित था. बीती रात को एसटीएफ के डिप्टी एसपी राजकुमार मिश्रा की टीम ने जनपद हापुड़ क्षेत्र से कुख्यात बावरिया को गिरफ्तार किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com