विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

नोएडा में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन खेत में ले गए. वहां उन्होंने उसका कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की.

नोएडा में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (फाइल फोटो)
नोएडा:

नोएडा में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. नगर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नोएडा के गांव छिजारसी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने 6 युवकों पर बलात्कार का आरोप लगाया है. युवती कुछ दिनों से नौकरी की तलाश कर रही थी. वह अपने एक परिचित युवक रवि को बुधवार शाम अपने नौकरी के लिए कुछ कागजात देने एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची. दोनों बात कर रहे थे, तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे. उन्होंने युवती के दोस्त को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया. 

जीजा को पेड़ से बांधकर महिला के साथ गैंगरेप, शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने डांट कर भगाया, VIDEO वायरल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन खेत में ले गए. वहां उन्होंने उसका कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बुधवार रात को युवती के घरवालों को इस घटना की सूचना दी और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. पीड़िता अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है. एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है. मामले में चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com