विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 679 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

MP Police Constable Band Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं, भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है. आवेदन करने की आखिरी तारीख और योग्यता की जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है.

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 679 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
MP Police Constable Band Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती

MP Police Constable Band Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और जो उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे 'एमपी ऑनलाइन' (MP Online) पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती नोटिफिकेशन के साथ आवेदन करने की फीस से लेकर कुल पदों और आयुसीमा की जानकारी भी दी गई है. इसके अलावा आवेदन करने की आखिरी तारीख भी बताई गई है. आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आप आवेदन कैसे कर सकते हैं.

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई है. भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, यानी महिला उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं. इच्छुक पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन तुरंत अपना आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन की आखिरी तारीख

आवेदन करने का प्रोसेस रविवार 5 अप्रैल से शुरू हो चुका है. उम्मीदवार  19 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख निकलने के बाद किसी भी उम्मीदवार को मौका नहीं दिया जाएगा और न ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. MP Online पोर्टल पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं. 

कितनी है आवेदन की फीस?

  • अनारक्षित (General): ₹500
  • SC, ST, OBC और EWS: ₹250
  • सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस के रूप में अलग से देना होगा

आयुसीमा की जानकारी

आयुसीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए. सामान्य वर्ग (General) के लिए अधिकतम उम्र 33 साल और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

योग्यता की बात करें तो सामान्य (UR), OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना जरूरी है. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए स्किल टेस्ट और बैंड बजाने का टेस्ट लिया जाएगा. इसके अलावा इंटरव्यू भी होगा. 

हेड कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास आज ही नोट कर लें ये तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Police Constable Band Recruitment 2026, Madhya Pradesh Police Constable Band, Madhya Pradesh Police Constable Job, Madhya Pradesh Police Constable Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com