फाइल फोटो
नोएडा:
ताजमहल देखकर आगरा से दिल्ली आ रहे पर्यटकों की बस सोमवार तड़के नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में सात साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पांच की हालत बहुत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधा सिंह ने बताया कि दिल्ली की मूनलाइट हॉलीडेज नामक टूरिस्ट कंपनी की बस पर्यटकों को लेकर रविवार को दिल्ली से आगरा गई थी. आगरा से वापसी के दौरान सोमवार तड़के चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. सिंह ने बताया कि दुर्घटना में महाराष्ट्र निवासी सात वर्षीय खानसा की मौत हो गई है.
दिल्ली में महिला के शव का ऊपरी हिस्सा गायब तो नोएडा में युवक-युवती की मिली लाश
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 15 लोगों में से 12 की पहचान आंध्रप्रदेश निवासी हसीना, दिल्ली निवासियों ईश्वर शर्मा, पूजा, महाराष्ट्र निवासियों कलीम, हसीना, कोलकाता निवासियों पिया चक्रवर्ती, इन्द्रजीत चक्रवर्ती, पिप्या चक्रवर्ती, ओडिशा निवासी संगीता सेमवाल, कृष्णा कुमारी दास और प्रवीण कुमार तथा नेपाल निवासी विभा देवी के रूप में हुई है.घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने पांच लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के अस्पतालों में रेफर कर दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
अमृतसर ट्रेन हादसा : अब भी अपनों के इंतजार में है 10 माह का मासूम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं