सेना की भर्ती के परीक्षा पेपर लीक करने के मामले में 18 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है....
- कहा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं
- वे किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं
- शिवसेना और भाजपा के बीच घमासान की स्थिति बरकरार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सेना के प्रश्नपत्र लीक मामले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा, "प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं क्योंकि वे किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं. सेना भर्ती से जुड़े प्रश्नपत्र लीक हो गये. जब ये लोग प्रश्नपत्र सुरक्षित नहीं रख सकते तो देश की सुरक्षा के बारे में क्या कहा जा सकता है?" शिवसेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी पार्टी और भाजपा के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम पर नियंत्रण को लेकर घमासान की स्थिति है. दोनों ही बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गए.
गौरतलब है कि बीते रविवार को मुंबई से सटे ठाणे की क्राइम ब्रांच ने सेना की भर्ती के परीक्षा पेपर लीक करने के मामले में 18 लोगों को गिरफ़्तार किया था. ठाणे क्राइम ब्रांच को मिली एक गुप्त सूचना के ज़रिये इस रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ. रविवार सुबह वेस्टर्न ज़ोन में भारतीय सेना की भर्ती की परीक्षा होनी वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई. शुक्रवार को ठाणे क्राइम ब्रांच को पेपर लीक होने की सूचना मिली थी. शनिवार रात को क्राइम ब्रांच की 80 लोगों की टीम ने पुणे, नागपुर और गोवा में छापे मारकर 18 एजेंट को हिरासत में ले लिया. मामले में 350 परीक्षार्थियों को भी हिरासत में लिया गया, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया.
बीजेपी पर जारी हैं शिवसेना के हमले
बीएमसी चुनाव के बाद शिवसेना लगातार बीजेपी पर हमले बोल रही है. सोमवार को अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया था. इसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान छपा था जिसमें उन्होंने कहा कि सीएम ने मेयर के लिए कांग्रेस के साथ न जाने का ऐलान किया है. बीजेपी को वैसे इसकी ज़रूरत भी क्यों होगी? कांग्रेस-एनसीपी के लोगों को अपनी पार्टी में भर कर सीएम ने बीजेपी को ही कांग्रेस बना दिया है. भाजपा का ये कांग्रेसीकरण महाराष्ट्र और देश को कहां ले जाएगा?
शिवसेना ने जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती की पार्टी से बीजेपी के गठजोड़ पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो ख़तरनाक है ही लेकिन अफ़ज़ल गुरु को शहीद मानने वाली महबूबा मुफ़्ती के साथ सत्ता में बने रहना और भी ख़तरनाक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंकड़े मिलने से ज़रूरी नहीं कि प्रतिष्ठा भी मिलेगी.
इससे पहले महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता पर अपना आक्रामक रुख बरकरार रखते हुए शिवसेना ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को हल्का करने का प्रयास करते हुए संदेह जताया कि इसमें क्या उतनी वास्तविकता है जितनी दिखायी जा रही है. शिवसेना ने कहा, ‘भाजपा की सफलता का गुब्बारा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. यह बहस का विषय है कि क्या गुब्बारे में उतनी हवा है जितनी दिखायी जा रही है.' शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा था, "यह सच है कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है. यद्यपि यह भी तथ्य है कि पार्टी को झटका लगा है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उद्धव ठाकरे, Uddhav Thackeray, आर्मी भर्ती पेपर लीक, Army Recruitment Paper Leak, सेना भर्ती परीक्षा, शिवसेना सामना, Shivsena Saamna, Shivsena Vs BJP, शिवसेना बनाम बीजेपी, Devendra Fadnavis, देवेंद्र फडणवीस, बीएमसी चुनाव नतीजे 2017, BMC Results 2017