मुंबई:
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से को उनके जमाई की लिमोज़ीन सिरदर्द दे रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया का दावा है कि खड़से के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर गैरकानूनी तरीके लिमोज़ीन गाड़ी रखे हुए हैं।
NDTV इंडिया से बातचीत में अंजलि दमानिया ने दावा किया कि डॉ. खेवलकर Sonata Limo ब्रांड की MH19 AQ7800 नंबर की लिमोज़ीन कार रखे हुए हैं। RTO के कानून के तहत यह उल्लंघन है। अंजलि ने यह सवाल भी उठाया कि क्या केवल खड़से के दामाद की गाड़ी होने की वजह से इस पर कार्रवाई नहीं होगी? डॉ. प्रांजल खेवलकर राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से की दूसरी बेटी के पति हैं। 
वैसे ये अकेला विवाद नहीं कि जिससे खड़से के लिए परेशानी बढ़ी हो। इसके अलावा एकनाथ खड़से के इर्दगिर्द एक और विवाद मंडरा रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने लोकायुक्त के आदेश पर गजानन पाटिल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
पाटील पर आरोप है कि वह खुद को खड़से का पीए बताकर लोगों से रुपए ऐंठता था। जमीन आवंटन के एक मामले में पाटिल पर 30 करोड़ रुपए की घूस मांगने का आरोप लगा है। ACB पिछले 3 महीने से पाटील को निगरानी में रखे हुए थी। शिकायतकर्ता रमेश जाधव का आरोप है कि घूस मंत्री के लिए मांगी जा रही थी।
इन मामलों को देख आम आदमी पार्टी ने भी एकनाथ खड़से को पद से हटाने की अपील मुख्यमंत्री से की है। पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को एक ख़त लिखकर अपनी बात रखी है। जबकि, मामले में किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप से मुख्यमंत्री फडणवीस इंकार कर चुके हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं को यह सूचना दी।
इस बीच महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने सभी आरोप झुठलाए हैं। लिमोज़ीन से जुड़े सवाल को उन्होंने टाल दिया। जबकि, मुम्बई में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 5 करोड़ रुपए की जमीन के लिए कोई 30 करोड़ की घूस क्यों देगा? शिकायतकर्ता को बहुत पहले ही बता दिया था कि जो जमीन वह मांग रहा है उसे दिया नहीं जा सकता। वो खुद दोषी है। खड़से ने जाते जाते यह भी कह दिया कि वे शिकायतकर्ता रमेश जाधव के खिलाफ़ मानहानि का मुक़दमा करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री, एकनाथ खड़से, दामाद की लीमो, अंजलि दमानिया, डॉ. प्रांजल खेवलकर, Revenue Minister Of Maharashtra, Eknath Khadse, Son In Law's Limo, Anjali Damania, Dovtor Pranjal Khewalkar