विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2016

पायलट ने किया मुंबई में हवाई अड्डे के पास ड्रोन देखने का दावा

पायलट ने किया मुंबई में हवाई अड्डे के पास ड्रोन देखने का दावा
प्रतीकात्मक फोटो
  • ड्रोन गुलाबी और नीले रंग का था और हवाई जहाज से 100 फुट नीचे था
  • पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है
  • पहले भी पायलट पैराशूट और ग्लाइडर देखने का दावा कर चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस के पायलट ने मुंबई में हवाई अड्डे के पास ड्रोन देखने का दावा किया है. पायलट आशीष रंजन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि शाम को हवाई जहाज लैंड करते वक्त हवाई अड्डे की पूर्व दिशा में तकरीबन 3.5 किलोमीटर दूर उसने एक ड्रोन हवा में उड़ते देखा. ड्रोन गुलाबी और नीले रंग का था और हवाई जहाज से 100 फुट नीचे था. हवाई जहाज दिल्ली से मुंबई आया था.

एटीसी के मुताबिक सुचना मिलते ही मेन कंट्रोल सहित सीआईएसएफ और आसपास के सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है. सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है.

 इसके पहले भी कुछ पायलट पैराशूट और ग्लाइडर देखने का दावा कर चुके हैं. लेकिन जांच में कभी उनके दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि देश में आतंकी हमले की आशंका देखते हुे सभी एजेंसियां ड्रोन की तलाश में जुटी हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, ड्रोन दिखा, मुंबई एयरपोर्ट, सुरक्षा अलर्ट, Mumbai, Drone, Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com