सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा
नई दिल्ली:
सलमान खान के अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) शेरा के खिलाफ दर्ज मामले में अभी तक शिकायत में बताए गए स्थान पर मारपीट का कोई सुराग नहीं मिला है. लेकिन इतना पता चला है कि रात में शराब के नशे में धूत शेरा ने अजय नवंदर नाम के शख्स को फ़ोन पर अपशब्द कहे थे.
अंधेरी में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के पास स्थित उस पब में उस समय मुंबई का एक विवादित पुलिस अफसर भी मौजूद था.
सूत्रों के मुताबिक पब के पास शेरा को देख पुलिस वाले ने उसे अंदर बुलाया. शेरा अंदर तो गया, लेकिन अपने साथ शराब की बोतल भी अपने साथ टेबल पर ले गया जिस पर पब वालों ने आपत्ति की. नतीज़तन शेरा बाहर आ गया.
बाहर आने पर उस पुलिस वाले ने शेरा से अपने साथ मौजूद युवक वैलेंटाइन से मिलाया. शेरा ने उसे पहचानने से इनकार किया तब वैलेंटाइन ने बताया कि अजय के साथ वो मिला था. बताते हैं कि अजय का नाम सुनते ही शेरा आग बबूला हो गया और भला बुरा कहने लगा. वैलेंटाइन ने उसे अजय को फोन लगाकर दिया. शेरा ने फ़ोन पर भी अजय को अपशब्द कहे.
पुलिस के मुताबिक यहां तक की कड़ी तो जुड़ रही है, लेकिन उसके बाद क्या हुआ ये अभी साफ नहीं हो पाया है. इसलिये आसपास के सीसीटीवी के खंगाले जा रहे हैं.
इस बीच पूरे विवाद की जड़ अजय नवंदर अभी तक पुलिस के सामने बयान देने के लिए हाजिर नहीं हुआ है. अजय के बारे में पता चला है कि वो फिल्म लायजनिंग का काम करता है और पहले भी विवादों में रह चुका है.
एनडीटीवी ने इस संबंध में फोन पर अजय नवन्दर, शेरा और उस पुलिस वाले से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी फ़ोन नहीं उठाया.
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ता कुरैशी है, जिसे शेरा ने कथित तौर पर पीटा है. अजय नाम का आदमी शेरा का पहचान वाला है. अजय से फ़ोन पर बात कराने के लिए कुरैशी वैलेंटाइन का फ़ोन शेरा के पास ले गया था. तभी शेरा ने फोन पर अजय को गाली दी.
जिसके बाद ये मारपीट का मामला हुआ, लेकिन कहां और कैसे ये अभी साफ नहीं है. इसलिये पुलिस वेरीफाई कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शेरा, सलमान खान, अंगरक्षक, बॉडीगार्ड, मुंबई पुलिस, मारपीट का मामला, Shera, Salman Khan, Bodyguard, Mumbai Police, Scuffle