प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
मुंबई में रेल पटरी पार करने की कोशिश में 4 मजदूरों की रेल से कटकर मौत हो गई। रेल पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजे के करीब मजदूर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हार्बर एक्सटेंशन का काम पूरा कर अपने घर लौट रहे थे।
कुर्ला स्टेशन पर उतरकर रेल पटरी पर चलते हुए विद्या विहार की तरफ जा रहे थे। तभी कर्जत से आ रही लोकल की चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।
ये सभी ठेका मजदूर हैं जो हार्बर लाइन के एक्सटेंशन का काम करते थे। वो रात को काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
उल्लेखनीय है कि हार्बर लाइन पर आज से 72 घंटे का मेगा ब्लॉक है।
मृतक मजदूरों के नाम -
नाना चंद्र सावंत (27), Shrwan भाऊ (18), काशीनाथ भल्ले (19) और गोकुल (18)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेंट्रल रेलवे, लोकल ट्रेन, ट्रेन हादसा, मुंबई लोकल, कुर्ला स्टेशन, विद्या विहार स्टेशन, Central Railway, Local Train, Train Accident, Vidya Vihar Station, Kurla