प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते नंदुरबार जिले के समीप पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण सूरत-नंदुरबार यात्री ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। पश्चिम रेलवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कुल 12 डिब्बों वाली 69169 एमईएमयू यात्री ट्रेन के चार डिब्बे बीती रात पटरी से उतर गए। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भाकर ने बताया ‘‘यह घटना बीती रात 11 बजकर 35 मिनट पर हुई, जब एमईएमयू यात्री ट्रेन ढेकवाड़- नंदुरबार प्रखंड से गुजर रही थी। इस प्रखंड पर भारी बारिश होने की वजह से पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई थी।’’ भाकर के अनुसार, बारिश की वजह से नंदुरबार के समीप अलग अलग स्थानों पर पटरी का करीब 400 मीटर हिस्सा बहा पाया गया।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं