आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 12 गाड़ियां और पानी के 6 टैंक मौके पर भेजी गई हैं.
मुंबई:
दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में ड्रीमलैंड थियेटर के पास स्थित मेहता मेंशन नाम की एक व्यवसायिक इमारत में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 12 गाड़ियां और पानी के 6 टैंक मौके पर भेजी गई हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह आग शाम करीब 8.20 बजे पहली मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया.
आग लगने के वक्त इमारत में कुछ लोग मौजूद थे, हालांकि वे तुरंत ही वहां से निकल गए. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
इससे पहले दक्षिण मुंबई के पी डी'मेल्लो रोड पर स्थित एक रिहायशी इमारत में भी रविवार दोपहर आग लग गई थी. दोपहर करीब पौने चार बजे कैसर हिंद होटल के पास साईं निवास नाम की इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दक्षिण मुंबई, आग, गिरगांव, मुंबई आग, ड्रीमलैंड थियेटर, Mumbai Fire, Dreamland Theatre, South Mumbai, Girgaum, Girgaum Fire, South Mumbai Fire