प्रतीकात्मक तस्वीर...
मुंबई:
मुंबई से सटे कल्याण के करीब एक युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला डिब्बे में एक पुरुष के चढ़ने पर ऐतराज जताने की वजह से आरोपी ने ऐसा किया। फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना गुरूवार की शाम गोरखपुर एक्सप्रेस में हुई। नासिक की रहने वाली संगीता नवले और उनकी 22 साल की बेटी रेखा नवले मुंबई आ रही थीं। मां-बेटी ट्रेन की बोगी में सफ़र कर रह थे। इसी डिब्बे में रीता यादव नामक एक महिला बैठी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, उसका पति दिनेश बार-बार उससे मिलने के नाम पर महिला डिब्बे में आ रहा था। इसी बात पर रेखा और दिनेश में बहस हुई। इससे गुस्साए दिनेश ने चलती ट्रेन से रेखा को बाहर फेंक दिया।
डोंबिविली जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर दत्ता पाबड़े ने कहा कि 'रेखा की मां ट्रेन में ही बैठी रही, लेकिन कल्याण आते ही सारे मुसाफिरों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।'
उधर, ठाकुर्ली स्टेशन के पास अपने बच्चे को मोटरसाइकिल से घुमाने लेकर आए अमित नामक शख्स की नजर ट्रैक के किनारे गिरी रेखा पर पड़ी। अमित ने फौरन रेखा को ऑटो में बिठाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमित महामुनकर को रेलवे पुलिस डोंबिविली ने अपनी ओर से सम्मानित भी किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं