विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2016

कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट देने वाले वन अधिकारी का तबादला

कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट देने वाले वन अधिकारी का तबादला
मकरंद घोड़के (फाइल फोटो)
  • मकरंद घोड़के कॉमेडियन कपिल शर्मा के मामले में सुर्ख़ियों में आये थे
  • कपिल शर्मा ने आरोप लगाया था कि बीएमसी अफसर ने रिश्‍वत मांगी है
  • ट्वीट के बाद कुछ पल के लिए हीरो बने कपिल शर्मा विलेन बन गये थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: वन विभाग में मैंग्रोव सेल में एसिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ़ फॉरेस्ट के पद पर कार्यरत मकरंद घोड़के का तबादला कर दिया गया है. घोड़के को ठाणे जिले का चीफ कंजरवेटर अफसर बनाया गया है.

सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार ने मैंग्रोव सेल में एसिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ़ फॉरेस्ट के पद की रैंक को रेंज फॉरेस्ट अफसर में तब्दील कर दिया है. यानी अब इस पद पर बैठा अफसर मैंग्रोव को नुकसान पंहुचाने के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता. मकरंद घोड़के कॉमेडियन कपिल शर्मा के मामले में सुर्ख़ियों में आये थे.

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उनका दफ्तर बनाने के लिए बीएमसी अफसर ने 5 लाख रुपये मांगे हैं. ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे दिन के वादे पर भी ताना कसते हुये लिखा था "क्या यही हैं अच्छे दिन?"

उस ट्वीट के बाद कुछ पल के लिए हीरो बने कपिल शर्मा विलेन बन गये थे. उन पर ना सिर्फ अवैध निर्माण का आरोप लगा बल्कि बंगले के पीछे उगी मैंग्रोव की झाड़ियों का नुकसान करने का भी आरोप लगा. तब वन अधिकारी मकरंद घोड़के ने मौके का मुआयना कर जांच रिपोर्ट तैयार की थी.

जांच रिपोर्ट में उन्होंने कपिल सहित तकरीबन 50 बंगले वालों को मैंग्रोव के नुकशान का दोषी पाया था और कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा था. उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर वर्सोवा पुलिस थाने में कपिल शर्मा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कपिल शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी, बीएमसी, फॉरेस्‍ट ऑफिसर, वन विभाग का अधिकारी, Kapil Sharma, Prime Minister Narendra Modi, PM Modi, BMC, Forest Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com