विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

छगन भुजबल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में ईडी ने 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

केंद्रीय जांच एजेंसी के मंडलीय कार्यालय की ओर से कहा गया कि एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनयम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत संपत्ति को अंतरिम तौर पर जब्त करने के आदेश दिए हैं.

छगन भुजबल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में ईडी ने 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
छगन भुजबल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में ईडी ने 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की (File Pic)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का नया आदेश जारी किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी के मंडलीय कार्यालय की ओर से कहा गया कि एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनयम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत संपत्ति को अंतरिम तौर पर जब्त करने के आदेश दिए हैं.

जेल में नारियल पानी में वोदका- चिकन मसाला परोसे जाने को लेकर छगन भुजबल और अंजलि आमने-सामने

एजेंसी ने कहा कि 20.41 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त करने के नए आदेश के साथ ही इस मामले में कुल 178 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. एजेंसी द्वारा पिछले साल गिरफ्तार किए जाने के बाद से पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता भुजबल जेल में है. भुजबल के बेटे एवं राकांपा विधायक पंकज और उनके भतीजे समीर भी इस मामले में आरोपी हैं.

ईडी के मुताबिक राज्य में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहने के दौरान छगन भुजबल को मिली रिश्वत की रकम को सफेद बनाने के लिए भुजबल परिवार ने कथित तौर पर साजिश रची थी.

Videos : छगन भुजबल की परेशानी बढ़ी, 300 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

भुजबल पर लगे धन शोधन के आरोप दिल्ली में ‘महाराष्ट्र सदन’ के निर्माण और मुंबई में कलिना में जमीन हड़पने के मामलों से जुड़े हैं.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com