विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2017

फोन पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रही थी लड़की, तभी सामने से आ गई मालगाड़ी फिर...

कुर्ला रेलवे स्टेशन का एक एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक लड़की पटरी पार करते समय फोन पर बात करते समय ट्रेन के नीचे आ गई.

फोन पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रही थी लड़की, तभी सामने से आ गई मालगाड़ी फिर...
कुर्ला रेलवे स्टेशन का दिलदहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज...
  • कुर्ला रेलवे स्टेशन का एक दिलदहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
  • एक लड़की पटरी पार करते समय फोन पर बात करने के चलते ट्रेन के नीचे आ गई
  • घटना 13 मई की है और वीडियो फुटेज अब सामने आया है
मुंबई: कुर्ला रेलवे स्टेशन का एक दिलदहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक लड़की पटरी पार करते समय फोन पर बात करते समय ट्रेन के नीचे आ गई. लेकिन चमत्कार देखिए कि वो लड़की बच गई. इस तरह से एक बार फिर यह कहावत सत्य हुई कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. हैरान कर देने वाली यह घटना 13 मई की है और वीडियो फुटेज अब सामने आया है. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक लड़की 13 मई को पटरी को पार कर रही थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी. लेकिन उसका ध्यान उसी पटरी पर आ रही ट्रेन पर नहीं गया. प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने शोर मचाया लेकिन फोन पर बात करने के चलते लोगों की आवाज वह नहीं सुन पाई. जब उसकी नजर ट्रेन पर पड़ी तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ट्रेन उसके काफी करीब आ चुकी थी. घबराहट में रेलगाड़ी से जाकर टकरा गई. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि ट्रेन से टकराने के बाद वो पटरी से नीचे गिरती है और गाड़ी उसके ऊपर से गुजर जाती है. 

लोगों ने समझा मृत
ट्रेन की चपेट में आने के बाद लोगों ने उसे मृत मान लिया और इसकी जानकारी जीआरपीएफ को दी, लेकिन जब जीआरपी के अधिकारियों उसके पास पहुंचे तो उसे जिंदा पाया. पुलिस के मुताबिक, उसे मामूली चोट आई थी. राजवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर जाने दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Kurla Railway Station, Mumbai Teen Run Over, Mumbai Girl Run Over By Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com