दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पारुल यादव पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया
- अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थीं पारुल यादव, तभी यह घटना हुई
- पारुल को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सोमवार को मिली छुट्टी
- पारुल ने तमिल और मलयालम फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई में 23 जनवरी को दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री पारुल यादव आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गईं. पारुल अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थीं, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने पारुल के कुत्ते पर हमला कर दिया. पारुल ने अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान आवारा कुत्तों ने पारुल पर ही हमला कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गईं. पारुल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जख्मों के इलाज के साथ-साथ रेबीज़ का भी इलाज किया गया. सोमवार को पारुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
पारुल ने तमिल और मलयालम फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें कन्नड़ फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'किलिंग वीरप्पन' में भी काम किया है.
बीएमसी ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि पिछले 20 साल में आवारा कुत्तों के हमलों से 429 लोगों की जान गई. ये आंकड़ा 1993 और 26/11 के हमलों में मारे गए लोगों के आंकड़े से भी ज़्यादा है. ये आंकड़े साफ़ करते हैं कि मुंबई में आवारा कुत्तों की समस्या कितनी भयानक है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पारुल यादव, आवारा कुत्ते, कुत्तों का हमला, अभिनेत्री पर कुत्तों का हमला, Parul Yadav, Stray Dogs, Dogs Attack Actress, Mumbai