प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में सवार 282 यात्रियों को शनिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्हें बोइंग 777 विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक बैठे रहना पड़ा.
एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 809 को सुबह सवा 11 बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होना था. इसने दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर तकरीबन साढ़े तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी.
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया का मौजूदा कारोबार टिकाऊ नहीं : सरकार ने संसदीय समिति से कहा
सूत्र ने बताया, 'इस अवधि के दौरान सभी यात्री विमान में बैठे रहे.' संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान के रवाना होने में देरी हुई.
VIDEO : एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में नॉन वेज भोजन बंद किया
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'एयर इंडिया ने रवानगी से पहले विमान में गड़बड़ी का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं.' उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि विमान में 282 यात्री सवार थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)