विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

मध्य प्रदेश : एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने लड़की पर धारदार हथियार से किए 40 वार, दूसरे लड़कों से बात करने से था खफा

एकतरफा प्यार में युवती पर धारदार हथियार से करीब 40 वार कर उसकी साजिशन हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने यहां उसके पूर्व सहपाठी को गिरफ्तार किया है.

मध्य प्रदेश : एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने लड़की पर धारदार हथियार से किए 40 वार, दूसरे लड़कों से बात करने से था खफा
प्रतीकात्मक फोटो
  • धारदार हथियार से 40 वार कर युवती की हत्या
  • सिरफिरा पूर्व सहपाठी गिरफ्तार
  • इंदौर में हुई यह घटना
इंदौर: एकतरफा प्यार में युवती पर धारदार हथियार से करीब 40 वार कर उसकी साजिशन हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने यहां उसके पूर्व सहपाठी को गिरफ्तार किया है. एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान कमलेश साहू (24) के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी से पहले वह एक स्थानीय होटल में वेटर के रूप में काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि साहू ने एक निजी संस्थान की अकाउंटेंट सुप्रिया जैन (24) पर गुरुवार रात कथित रूप से दरांती (कटाई के काम आने वाला धारदार हथियार) से करीब 40 वार किये. इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गयी. काजी के मुताबिक, सुप्रिया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार साहू "दिमागी सनक" का शिकार है. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : देवर से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे बेटे की मां ने की हत्या, सरकार से मुआवजे की भी चाह में थी महिला

उन्होंने बताया कि साहू पिछले कई दिनों से सुप्रिया का पीछा कर रहा था. युवती के अन्य लड़कों से बात करने और मिलने-जुलने पर आग-बबूला होकर उसने हफ्ता भर पहले उसकी हत्या की कथित साजिश रची थी. मौका पाते ही उसने गुरुवार रात इसे अमली जामा पहना दिया, जब युवती अपने दफ्तर से घर लौट रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि सुप्रिया और साहू दमोह जिले के नवोदय स्कूल में साथ पढ़ते थे. स्कूली पढ़ाई के दौरान भी उसने सुप्रिया के सामने प्यार का इजहार किया था. लेकिन लड़की द्वारा इस प्रणय निवेदन को खारिज किये जाने पर उसने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी. 

VIDEO: दर्जी बना सीरियल किलर, 33 मर्डर की बात कबूली
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder In Indore, Crime In Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com