विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2023

इंदौर: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को दबोचा

दिलीप को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिनदहाड़े हुई इस हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. डीसीपी आदित्य मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है.

इंदौर: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को दबोचा
हत्या के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश/इंदौर: पिछले दिनों दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में आयुष नामक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. दिनदहाड़े हुई इस हत्या का वीडियो भी सामने आया था.

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास आयुष नामक युवक पर चाकू से दिनदहाड़े हमला कर दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. बताया जा रहा था कि मृतक आयुष का करण से पुराना विवाद था, जिस पर समझौते को लेकर हो रही थी. लेकिन इसी बातचीत के दौरान कार्तिक और करण ने मृतक आयुष और उसके साथी दिलीप पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें आयुष की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, दिलीप को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिनदहाड़े हुई इस हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. डीसीपी आदित्य मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें :- 

लेखक के बारे में
img
समीर खान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder In Indore, Knife Attack, Crime In Indore, Indore Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com