विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2018

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर कांग्रेस के अंदर ही मतभेद

पार्टी का कोई सदस्य फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है तो कोई इसके विरोध में है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर कांग्रेस के अंदर ही मतभेद
फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'  को लेकर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में एक राय नहीं है. पार्टी का कोई सदस्य फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है तो कोई इसके विरोध में है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है. इसके बाद मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जफर का बयान आया है कि वह इस तरह की फिल्मों के प्रदर्शन के पक्ष में नहीं है. उनके अनुसार, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है तो कांग्रेस ऐसी फिल्म का प्रसारण नहीं होने देगी. इस संदर्भ में फिल्म निर्देशक को पत्र लिखा जा रहा है.

 

 

पोल :  2018 का सबसे पसंदीदा राजनेता कौन...?

'The Accidental Prime Minister' के विरोध में कांग्रेस, 'उड़ता पंजाब' पर राहुल गांधी ने किए थे ये ट्वीट

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा का कहना है कि भाजपा द्वारा प्रायोजित ऐसी घटिया फिल्मों पर न तो हमने प्रतिबंध की बात की है, और न ही प्रतिबंध लगाकर उसे प्रचार दिलाना चाहते हैं. इस तरह की फिल्मों की सच्चाई देश की जनता जानती है.

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर चढ़ा सियासी पारा, अनुपम खेर बोले- राहुल जी को तो कार्यकर्ताओं को डांट लगानी चाहिए

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित यह फिल्म 11 जनवपी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में मनमोहन के कार्यकाल के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म को लेकर महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है बिना उसको दिखाए फिल्म को रिलीज नहीं की जाए. दूसरी कांग्रेस के सांसद पीएल पुुनिया ने कहा है कि यह बीजेपी का गेम है. आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बीजेपी के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है.

अध्यक्ष राहुल गांधी ने फहराया झंडा, काटा केक​

इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress On Movie Movie The Accidental Prime Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com