कांग्रेस कार्यकर्ता ( फाइल फोटो )
मुंबई:
गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित होकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है. पार्टी इसके तहत राज्य के सभी 282 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले चरण का अभियान नए साल के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा. इसका नेतृत्व पीसीसी अध्यक्ष अशोक चव्हाण करेंगे. यह अभियान कोल्हापुर से शुरू होगा और पुणे में समाप्त होगा.
गुजरात की जनता से राहुल गांधी ने सीखा कैसे टक्कर देना है पीएम मोदी को, 10 बड़ी बातें
इस अभियान में पार्टी नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की राज्य इकाई की योजना भाजापा नीत सरकार के खिलाफ ऋण माफी और वादों को पूरा नहीं करने से संबंधित मुद्दों को उठाना है और इसके साथ ही साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके संगठन को मजबूत भी करने का है.' महाराष्ट्र में 2019 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
वीडियो : 'गुजरात चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए झटका'
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राकांपा और अन्य दलों के साथ चुनावी गठबंधन का फैसला उपयुक्त समय पर लिया जाएगा. उन्होंने बताया, ' पार्टी इस बात को बखूबी जानती है कि विपक्ष एकता के नाम पर समझौता करने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी पीछे आ गई है.' राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परफार्मेंस ने महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली देवेन्द्र फडणवीस सरकार को हराने के लिए विपक्षी दलों की भूमिका की ओर ध्यान खींचा है.