विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- 'महाराष्ट्र के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं क्योंकि...'

ठाकरे ने मुस्लिम समुदाय के विधायकों के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया.

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- 'महाराष्ट्र के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं क्योंकि...'
मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र में डिंटेंशन सेंटर न होने की बात कही.
  • ठाकरे ने देशभर में एनआरसी और सीएए विरोध प्रदर्शनों के बीच ये बात कही है
  • मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को न डरने की अपील की
  • राज्य में शांति एवं सौहार्द की अपील करता हूं-उद्धव
मुंबई:

संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि राज्य में कोई ‘डिटेंशन सेंटर' नहीं है और उनके शासन में मुस्लिम नागरिकों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. ठाकरे ने मुस्लिम समुदाय के कुछ विधायकों के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को यह भरोसा दिलाया, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सोमवार को मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे पर यह टिप्पणी की तो शिवसैनिकों ने युवक का मुंडन करा दिया, पुलिस ने भी नोटिस दिया

प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे राकांपा विधायक नवाब मलिक ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर स्थित ‘डिटेंशन सेंटर' मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त विदेशी नागरिकों के लिए है. मलिक की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार का हिस्सा है. मलिक ने मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा कि सिर्फ 38 लोग वहां (खारघर डिटेंशन सेंटर) रखे जा सकते हैं. यह जेल से रिहा होने के बाद अपने मूल देशों में प्रत्यर्पित किए जाने से पहले विदेशी नागरिकों के लिए है.

यह भी पढ़ें- NCP के अजीत पवार बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, 30 दिसंबर को होगा कैबिनेट विस्तार- सूत्र

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘लोगों को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में कोई गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए. मेरी सरकार किसी धर्म या समुदाय के नागरिकों के अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचने देगी. मैं राज्य में शांति एवं सौहार्द की अपील करता हूं.''महाराष्ट्र के गृह मंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार और कांग्रेस विधायक अमीन पटेल भी इस मौके पर मौजूद थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashra, Uddhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com