विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

टाटा पावर लोगों की सुविधा के लिए अब क्यूआर कोड का इस्तेमाल करेगी

ग्राहक इस क्यूआर कोड को अपनी भीम एप या किसी भी अन्य यूपीआई लिंक वाले बैंक एप से अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे.

टाटा पावर लोगों की सुविधा के लिए अब क्यूआर कोड का इस्तेमाल करेगी
टाटा पावर (फाइल फोटो)
  • बैंक एप से अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे.
  • किसी तरह के झंझट का सामना नहीं करना होगा.
  • ग्राहक कुछ ही सेकंड में अपना तुरंत भुगतान कर सकेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: डिजटल इंडिया की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए टाटा पावर ने लोगों की सुविधा के लिए अब क्यूआर कोड का इस्तेमाल करना शुरू किया है. निजी विद्युत कंपनी टाटा पावर ने मुम्बई में बिल अदायगी की सेवा में क्यूआर कोड का समावेश किया है और इस तरह वह इस नई तकनीक को अपनाने वाली देश की पहली बिजली कंपनी बन गई है. युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से लिंक किया गया हुआ क्यूआर कोड बिजली बिलों पर प्रिंट किया जाएगा. ग्राहक इस क्यूआर कोड को अपनी भीम एप या किसी भी अन्य यूपीआई लिंक वाले बैंक एप से अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे. इसमें उन्हें किसी तरह के झंझट का सामना नहीं करना होगा. बिल का ब्योरा एप के ऊपर दिखाई देगा और ग्राहक कुछ ही सेकंड में अपना तुरंत भुगतान कर सकेंगे.

दूसरे सेवा उद्योगों में तो क्यूआर कोड आ चुका है लेकिन बिजली उद्योग में इसका समावेश करने वाली टाटा पावर पहली कंपनी है.

यह भी पढे़ं : सुप्रीम कोर्ट से झटका, टाटा और अडानी 5 राज्यों में नहीं बढ़ा पाएंगे बिजली के टैरिफ

क्यूआर कोड सेवा से उपभोक्ताओं को टाटा पावर के बिजली बिल कलेक्शन/ग्राहक सेवा केंद्र या किसी अन्य भुगतान केंद्र पर जाना नहीं होगा और वे अपने घर या दफ्तर से या चलते फिरते अपने बिल दे पाएंगे.

यह भी पढे़ं : साइरस मिस्त्री ने टाटा पावर के निदेशक मंडल में बने रहने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी

इसमें सभी बिल क्यूआर कोड की स्केनिंग करते ही सामने आ जाएंगे और ग्राहक अपने स्मार्टफोन से उसका भुगतान आसानी से कर सकते हैं. ग्राहकों को अपने डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग और एकाउंट एवं आईएफएससी कोड याद रखने की जरूरत नहीं होगी.

VIDEO : जब बेस्ट बिजली सप्लाई को लेकर टाटा पावर पर लगाए आरोप​
टाटा पावर के मुख्य परिचालन अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक अशोक सेठी ने कहा, "हम लगातार टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ग्राहक सेवाओं में सुधार कर रहे हैं. इस नई पहल से टाटा पावर ने बिजली बिल के भुगतान में क्रांति की है. यह सेवा सुरक्षित भुगतान के विकल्प ग्राहकों को देगी. टाटा पावर को विश्वास है कि इससे ग्राहकों के अनुभव में सुधार होगा और हम अपनी ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं.' (इनपुट : आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com