विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

सुशांत सिंह राजपूत मौत: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा, 'केस अभी CBI के पास नहीं गया है'

ED सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए हैं. सुशांत के जिन-जिन बैंकों में खाते थे, वहां के बैंक कर्मचारियों से भी ED जल्द पूछताछ करेगी.

सुशांत सिंह राजपूत मौत: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा, 'केस अभी CBI के पास नहीं गया है'
नागपुर:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) में सीबीआई द्वारा जांच किए जाने के सवाल पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि यह केस अभी सीबीआई के पास नहीं गया है. एनडीटीवी से बातचीत में राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का निर्णय 11 अगस्त को आना है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस इस मामले की सही तरह से जांच कर रही है और वह यह काम अच्छे से करने में सक्षम है.

अनिल देशमुख ने एनडीटीवी से कहा, 'अभी सुशांत सिंह केस सीबीआई के पास नही गया है, केस सुप्रीम कोर्ट में है और 11 तारीख को निर्णय आयेगा. मुंबई पुलिस सही तरह से जांच कर रही है. मुंबई पुलिस पूरी तरह से जांच करने में सक्षम है. पुलिस काम इफैक्टिवली कर रही है. सीबीआई को केस देने की कोई वजह नही.'

वहीं इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है. ED ने शुक्रवार को सुशांत की दोस्त व बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से करीब 8 घंटे पूछताछ की. एजेंसी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ की. ED सूत्रों के मुताबिक, सुशांत मामले में अब तक की तफ्तीश में एजेंसी को रिया के खातों में 15 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं.

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह मामले की CBI जांच पर उठाया सवाल, कहा - यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है

ED सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए हैं. सुशांत के जिन-जिन बैंकों में खाते थे, वहां के बैंक कर्मचारियों से भी ED जल्द पूछताछ करेगी. वहीं रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक आज भी ED दफ्तर पहुंचा है. जल्द ही इस मामले में सुशांत के करीबी अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

बता दें कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुशांत के पिता केके सिंह ने शीर्ष अदालत में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि पिछले एक साल से रिया के आपराधिक कृत्य को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं. मुंबई पुलिस की जांच एक आईवॉश है. 

सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती से ED ने 8 घंटे तक की पूछताछ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com